बरेली में अमन और भाईचारे के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज़

 Bareilly: अलविदा माहे मुबारक रमजान...अमन के साथ मस्जिदों में अदा  जुमातुलविदा की नमाज - Amrit Vichar


बरेली, 3 अप्रैल 2025 — बरेली की बाकरगंज ईदगाह में सोमवार, 31 मार्च को हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद उल फितर की नमाज़ के लिए एकत्र हुए। इस मौके पर क़ाज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मुहम्मद असजद रज़ा कादरी ने नमाज़ अदा कराई और मुल्क में अमन, चैन और तरक्की की दुआ की।

सुबह से ही ईदगाह में भीड़ उमड़ पड़ी और नामाज़ियों ने सफें बनाकर इबादत की तैयारी की। क़ाज़ी-ए-हिंदुस्तान जैसे ही अपने परिवार संग दरगाह आला हज़रत से ईदगाह पहुँचे, माहौल धार्मिक नारों से गूंज उठा। नमाज़ से पूर्व उन्होंने खुत्बा दिया और नमाज़ अदा करवाई।

नमाज़ के बाद उन्होंने देश में शांति, समृद्धि और मुस्लिम समाज की भलाई के लिए विशेष दुआ की। साथ ही, उन्होंने और हज़रत क़ाइदे मिल्लत ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

ईदगाह में मौलाना शम्स ने नमाज़ की नियत बताई और संचालन किया। इस अवसर पर जमात रज़ा ए मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान (सलमान मियां) और राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान (फरमान मियां) ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएँ दीं और भाईचारे की अपील की।

प्रमुख उपस्थिति में:
डॉ. मेहंदी हसन मोइन खान, हाफिज इकराम, शमीम अहमद, समरान खान, नावेद अज़हरी, मुहम्मद रज़ा, तस्लीम रज़ा, आमिर रज़ा अज़हरी, साहिब चिश्ती, असलम खान, सोहेल खान, दन्नी अंसारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रशासन के सहयोग के लिए सभी ने आभार व्यक्त किया और ईद के मौके को एकता और सौहार्द के प्रतीक के रूप में मनाया गया।

Previous Post Next Post